Jun 25, 2011

प्रबोध ऑनलाइन परीक्षा की लिखित परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न-पत्र -2

1. सुंदर लिखावट में लिखिए-

वैज्ञानिकों ने पहली बार ब्रहंमाण्ड में एक ऐसे ग्रह को चिन्हित किया है जो देखने में हूबहू पृथ्वी जैसा है। यह ग्रह हमारे सौर मंडल से बाहर देखा गया है। इस पर जीवन के आसार हमारी धरती जैसे ही है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का दावा है कि इस ग्रह को सौर मंडल से बाहर ऐसे इलाके में देखा गया है जिसमें जीवन की संभावनाएं पहले से ही जताई जा रही हैं। इसे "गोल्डीलॉक्स जोन" कहा जाता है।


2. नीचे दिए गए पैरा के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए -

सोनी चैनल ने पहली बार "कौन बनेगा करोड़पति" (केबीसी) में दो करो़ड़ की इनामी राशि रखी थी। अब इसे पाँच करोड़ तक बढ़ा दिया है। अब केबीसी-4 में शामिल होने वाले प्रतिभागी को 60 मिनट में पाँच करो़ड़ जीतने का मौका मिलेगा। केबीसी-4 के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि 5 करोड़ रु. ऐसी राशि है, जिससे किसी की भी कुछ पुश्तें आराम से बैठकर खा सकती हैं, लेकिन ये रकम जीतना इतना आसान नहीं है।

1. केबीसी-4 के होस्ट कौन हैं?

2. 5 करोड़ रु. की राशि कैसी है?

3. क्या जीतना इतना आसान नहीं है?

4. सोनी चैनल ने पहली बार "कौन बनेगा करोड़पति" (केबीसी) में कितनी इनामी राशि रखी थी?

5. अब केबीसी-4 में शामिल होने वाले प्रतिभागी को क्या मौका मिलेगा?

3. निम्नलिखित में से किसी एक पाठ के बारे में 10 वाक्य लिखिए-

1. पाँच प्रश्न
2. जीने की कला
3. मुंबई की बारिश

4. निम्नलिखित में से किसी एक के बारे में हिन्दी में 10 वाक्य लिखिए-

1. मेरा गाँव
2. मेरा परिवार
3. मेरा शहर

5. निम्नलिखित में से किन्हीं 5 शब्दों को देवनागरी लिपि में लिखिए-

Diarist
Transfer
Misconduct
Posting
Bank
Official
Director
Deputation
Engineer

Festival

No comments:

Post a Comment