Feb 19, 2015

राजभाषा विभाग वार्षिक कार्यक्रम 2015-16 जारी :: कैलेंडर वर्ष 2015 में हिंदी शिक्षण योजना समाप्त करना प्रस्तावित

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015-16 में सरकारी कार्यालयों में राजभाषा हिन्दी में कामकाज के लक्ष्य निर्धारित करने से संबंधित वार्षिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

आमतौर पर यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष 31 मार्च के आसपास जारी किया जाता है मगर इस वर्ष यह फरवरी में ही जारी कर दिया गया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। माननीय गृह राज्य मंत्री जी द्वारा हस्ताक्षरित यह कार्यक्रम कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया गया है। कुछ महत्वपूर्ण बिंदू निम्नलिखित हैं-

संपूर्ण कार्यक्रम राजभाषा विभाग की वेबसाइट rajbhasha.gov.in से डाउन लोड किया जा सकता है। डाउन लोड लिंक नीचे दिया जा रहा है -

राजभाषा विभाग का वर्ष 2015-16 का वार्षिक कार्यक्रम  


(सौजन्य राजभाषा विभाग )

Feb 4, 2015

लीला प्रबोध ऑनलाइन परीक्षा के लिखित भाग की परीक्षा के 3 नमूना प्रश्न-पत्र

नमूना प्रश्न-पत्र -1
 
1.     सुंदर लिखावट में लिखिए
ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह ट्रांस एशिया का एक यात्री विमान क्रैश हो गया है। इस घटना में 9 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि दर्जनों लोग लापता हैं। विमान में कुल 58 लोग सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। 48 लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, यात्री विमान चीन से चला था और उसमें सवार 53 यात्रियों में से 31 टूरिस्ट थे। यात्रियों में 2 बच्चे भी शामिल थे। बुधवार सुबह विमान अचानक ताइपे नदी में गिर गया। इस हादसे में 9 लोगों के मौत की पुष्टि‍ हुई है। जबकि दर्जनों लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।
2.     निम्नलिखित पैरा के आधार पर प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी ०.२५ फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। मिडवैâप और स्मॉलवैâप शेयरों में अच्छी खरीदारी का रुझान है। ऑयल एंड गैस, मेटल, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में आई खरीदारी से बाजार को सहारा मिला है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स १ फीसदी चढ़ गया है। हालांकि बैंकिं, रियल्टी, ऑटो और आईटी शेयरों में थोड़ा दबाव नजर आ रहा है। फिलहाल बीएसई का ३० शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ४९ अंक की बढ़त के साथ २९०४९ के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
क.     किसकी खरीदारी से बाजार को सहारा मिला है?
ख.     बीएसई का कितने शेयरों वाला इंडेक्स है?
ग.      कौन-कौन कितने फीसदी की मजबूती के साथ क्या कर रहे हैं?
घ.      कौन से शेयरों में दबाव नजर आ रहा है?
ङ.      भारतीय शेयर बाजारों में बढ़त देखने को क्यों मिल रही है? 
3.     निम्नलिखित में से किसी एक पाठ का सारांश 10 हिंदी वाक्यों में लिखिए
क.   त्योहार ;   ख. बिहू पर्व    ग. क्रिकेट मैच
4.     निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 10 वाक्य हिंदी में लिखिए
क.   तमिलनाडु    ख. हमारा देश    ग. हिंदी
5.     निम्नलिखित में से किन्हीं 5 अंग्रेज़ी शब्दों को देवनागरी लिपि में लिखिए
State, Organization, Train, Imagine, Union, President, Minister, Flight 
 
नमूना प्रश्न-पत्र -2
1.     सुंदर लिखावट में लिखिए
इंटरैक्टिव मीडिया के इस युग में उन माता-पिता को सावधान हो जाने की आवश्यकता है जो अपने बच्चों का ध्यान भटकाने के लिए या उन्हें शांत करने के लिए टैबलेट, स्मार्टफोन या ई-बुक का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि ऐसा करना उनके बच्चों के सामाजिक-भावनात्मक विकास के लिए हानिकारक हो सकता है। अनुसंधानकर्ताओं ने कई प्रकार के इंटरेक्टिव मीडिया की समीक्षा की और शैक्षणिक उपकरणों के तौर पर उनके इस्तेमाल और विकास पर उनकी संभावित नकारात्मक भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण सवाल खड़े किए है। अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि मोबाईल उपकरण का इस्तेमाल बच्चों को शैक्षणिक लाभ दे सकता है लेकिन यदि उन्हें शांत करने के लिए इनका मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाए तो यह बच्चों के सामाजिक-भावनात्मक विकास के लिए नुकसानदेह हो सकता है। 
2.     निम्नलिखित पैरा के आधार पर प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
संयुक्त राष्ट्र की एक पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के पांचवें सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्ति बन गये हैं. वहीं, लोकप्रियता में शीर्ष पर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स हैं. सबसे लोकप्रिय महिलाओं की सूची में हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली पहले स्थान पर हैं. लोकप्रिय महिलाओं की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम भी है. उन्हें सूची में 13वां स्थान मिला है. एंजलिना जॉली ने लोकप्रियता में नोबेल विजेता मलाला यूसुफजई, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय समेत कई दिग्गज हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है. पुरुषों की सूची में बिल गेट्स के बाद सर्वाधिक लोकप्रिय शख्स अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं, जबकि तीसरे स्थान पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं. चौथे नंबर पर सर्वाधिक लोकप्रिय पुरुष शख्स हॉलीवुड एक्टर जैकी चेन हैं. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांचवां स्थान है.
क.     लोकप्रिय महिलाओं की सूची में कांग्रेस के किस नेता का नाम भी है?
ख.     पुरुषों की सूची में बिल गेट्स के बाद सर्वाधिक लोकप्रिय शख्स कौन हैं?
ग.      एंजलिना जॉली ने लोकप्रियता में किन दिग्गज हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है?
घ.      सबसे लोकप्रिय महिलाओं की सूची में कौन पहले स्थान पर हैं?
ङ.      दुनिया के पांचवें सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्ति कौन बन गये हैं?
 
3.     निम्नलिखित में से किसी एक पाठ का सारांश 10 हिंदी वाक्यों में लिखिए
क.   मुंबई की बारिश ;   ख. पर्यावरण    ग. आतिथ्य
4.     निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 10 वाक्य हिंदी में लिखिए
क.   मेरा परिवार   ख. मेरा कार्यालय     ग. तमिल
5.     निम्नलिखित में से किन्हीं 7 अंग्रेज़ी शब्दों को देवनागरी लिपि में लिखिए
Smart, Interactive, Phone, Practical, Tablet, Justice, Media, Hollywood, E-book, Gates, Actress, Microsoft  
 
नमूना प्रश्न-पत्र -3
 
1.     सुंदर लिखावट में लिखिए –
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चीन को भरोसा दिलाया है कि उसे भारत और अमेरिका के अच्छे संबंधों से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन साथ ही चीन को चेतावनी भी दी कि वह समुद्री मामलों पर वियतनाम या फिलीपींस जैसे छोटे देशों को न डराए। उन्होंने राष्ट्रपति के तौर पर भारत की अपनी दूसरी अभूतपूर्व यात्रा को लेकर चीन की प्रतिक्रिया पर पहली बार टिप्पणी करते हुए कहा, मैंने जब सुना कि चीन सरकार ने इस प्रकार के बयान दिए हैं, तो मुझे हैरानी हुई... भारत के साथ हमारे अच्छे संबंधों के कारण चीन को डरने की कोई जरूरत नहीं है। 
2.     निम्नलिखित पैरा के आधार पर प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
60वें फिल्म फेयर अवार्ड में अभिनेत्री कंगना रानावत की 'क्वीन' छाई रही। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया। कंगना रानावत को बेस्ट एक्ट्रेस और विकास बहल को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। 60वें फिल्म फेयर अवॉर्ड में दूसरे नंबर पर रही निर्देशक विशाल भरद्वाज की फिल्म 'हैदर। शेक्सपियर के नॉवेल पर आधारित इस फिल्म ने पांच अवॉर्ड जीते। हैदर फिल्म के अभिनेता शाहिद कपूर ने बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता। 'हैदर' के लिए केके मेनन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल और तब्बू को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फीमेल का अवॉर्ड मिला।
क.     'क्वीन' फिल्म को किस पुरस्कार से नवाजा गया?
ख.     60वें फिल्म फेयर अवॉर्ड में कौन सी फिल्म दूसरे नंबर पर रही?
ग.      60वें फिल्म फेयर अवार्ड में किस अभिनेत्री की 'क्वीन' छाई रही?
घ.      रानावत को कौन सा और विकास बहल को कौन सा अवॉर्ड मिला?
ङ.      किस अभिनेता ने बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता ?
3.     निम्नलिखित में से किसी एक पाठ का सारांश 10 हिंदी वाक्यों में लिखिए –
क.     पाँच प्रश्न 
ख.     भारत देश
ग.      जयपुर की सैर
4.     निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 10 वाक्य हिंदी में लिखिए –
क.     त्योहार
ख.     मेरा शहर
ग.      क्रिकेट
5.     निम्नलिखित में से किन्हीं 7 अंग्रेज़ी शब्दों को देवनागरी लिपि में लिखिए –
Permission, Duty, File, Increment, Advance, Union, Studio, Picnic, Register, Staff, Recover, College